फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman short dead due to her home is sized

घर कुर्की की खबर सुनते ही महिला की जान गई

Thu, 11 Feb 2016 11:47 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
woman short dead due to her home is sized

नागबनी समैलपुर में कुर्की से पहले मुनादी करने गई टीम को देख बेहोश हुई बुजुर्ग महिला ने बुधवार को जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


महिला के बेटे तरसेम का आरोप है कि उसने खेतों की तीन कनाल जमीन को गिरवी रखकर बैंक से 1.20 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसे बैंक वालों ने मिलीभगत करके मकान पर बता दिया और कुर्की करने पहुंच गए।
विज्ञापन


वीरवार को महिला की मौत से बेखबर पटवारी और तहसीलदार डेढ़ दर्जन मुलाजिमों के साथ कुर्की करने पहुंचे थे कि तभी स्थानीय लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा। आस पड़ोस के लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। कृष्णा देवी (65) की मौत होने की जानकारी मिलते ही वह भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों की जमीन को गिरवी रखकर कर्ज लिया था

woman short dead due to her home is sized

महिला के बटे तरसेम का कहना है कि उन्होंने अपनी मां को मंगलवार जीएमसी में दाखिल करवाया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। सुबह उन्होंने अपनी मां का संस्कार कर दिया है।

तरसेम का कहना है कि उनके संस्कार करने जाने के बाद पीछे से पटवारी, तहसीलदार, डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ घर की कुर्की करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें भगा दिया।

तरसेम का कहना है कि उसने खेतों की जमीन को गिरवी रखकर कर्ज लिया था, जिसे तहसीलदार और पटवारी मकान का लिया कर्ज बताकर कुर्की करने के लिए उन पर दबाव बनाते रहे।

उनके घर बुधवार को ढोल के साथ मुनादी करने आने पर उनकी मां कृष्णा देवी इतना ज्यादा घबरा गईं कि वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं। तरसेम का कहना है कि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है, लेकिन वीरवार को वह इसके संबंध में इलाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed