{"_id":"589f56c14f1c1b6b2e378717","slug":"wanted-smugler-arrested-in-tanmarg-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंगमर्ग में पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड चरस तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टंगमर्ग में पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड चरस तस्कर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : डेमो फोटो
नशा तस्करों और नशे के खिलाफ शुरू की गई जम्मू कश्मीर पुलिस की मुहिम के अंतर्गत पुलिस ने चार नशा तस्करों को धर दबोचने का दावा किया है। उनके पास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर तहकीकात की गई शुरू।
विज्ञापन
एसडीपीओ टंगमर्ग रमीज भट ने बताया कि पुलिस द्वारा टंगमर्ग के करीब मदुम क्रासिंग पर एक नाका लगाया, जिसके दौरान उन्होंने हाईपुरा बाला के रहने वाले अब्दुल रहमान डार को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि यह एक वांटेड चरस तस्कर था और गिरफ्तारी के समय भी उससे चरस बरामद हुई। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट 8/20 के अंतर्गत एफआईआर 07/2017 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं पुलवामा जिले के लस्सीपोरा इलाके में भी पुलिस ने एक नाके के दौरान डोगरीपोरा के रहने वाले गुलाम मोहम्मद डार और अब्दुल गनी डार को धर दबोचा। उनके पास से एक किलो चरस बरामद की गई। इसके अलावा पुलवामा चित्रपोरा में भी पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान चित्रपोरा का रहने वाला मुख्तार अहमद मागरे को धर दबोचा। उसके पास से कोडीन फास्फेट की 50 बोतलें बरामद हुई।
विज्ञापन