फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vishal thapa admitted in gmc

विशाल थापा लड़ रहा है जिंदगी की जंग

Sun, 19 Apr 2015 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 19 Apr 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
vishal thapa admitted in gmc

गवर्नमेंट मिडिल स्कूल डंसाल के सातवीं कक्षा के छात्र को कथित रूप से पीटी मास्टर ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ गया था, अब जीएमसी में उपचाराधीन विशाल थापा का इलाज जारी है।

विज्ञापन


दूसरी ओर झज्झर कोटली पुलिस की ओर से पीड़ित परिवार को थाने में बुलाया जा रहा है। जीएमसी के डाक्टरों ने अभिभावकों को विशाल के आपरेशन के लिए रविवार तक इंतजार करने को कहा है। उनके मुताबिक महंगे वाले इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं, अगर इससे बच्चे की बिगड़ी हुई तबीयत में सुधार होता है तो आपरेशन को टाला भी जा सकता है।
विज्ञापन


विशाल थापा के चाचा मूलरूप से उधमपुर निवासी अशोक कुमार का कहना है कि डाक्टरों के मुताबिक विशाल की हालत काफी खराब है, लेकिन उसे महंगे इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं, जिससे उसकी सेहत में सुधार होने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इंजेक्शनों से विशाल की सेहत दुरुस्त होने लगती है तो हो सकता है आपरेशन करने की नौबत ही न आए। चाचा अशोक के मुताबिक झज्झर कोटली पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया था, लेकिन वे सभी बच्चे के साथ होने के कारण जा नहीं सके हैं।


परंतु उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जब एमएलसी बनी है तो पुलिस खुद आकर बच्चे के बयान दर्ज क्यों नहीं कर रही है। बच्चे के पिता बोधराज और मां गीता देवी इंसाफ की गुहार लगाते हुए मास्टर पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed