फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vigilance raids on former deputy cm's PRO home

पूर्व डिप्टी सीएम के पीआरओ के ठिकानों पर छापे

Sat, 23 Jan 2016 11:47 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
vigilance raids on former deputy cm's PRO home

पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद के पीआरओ केवल शर्मा के निवास स्थानों पर शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कई वाहन जब्त किए हैं।

विज्ञापन


आईजी विजिलेंस आलोक पुरी ने बताया कि इससे पहले केवल के निवास स्थानों पर की गई छापामारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। उसी के आधार पर आज विजिलेंस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वन विभाग में कार्यरत केवल कृष्ण के खिलाफ तत्कालीन उपमुख्यमंत्री ताराचंद के पीआरओ के रूप में काम करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल के बैंक खातों को भी सील किया

vigilance raids on former deputy cm's PRO home

इससे पहले 18 सितंबर 2015 को भी विजिलेंस ने केवल कृष्ण के बोहड़ी (तालाब तिल्लो), अखनूर और खौड़ स्थित निवास स्थानों पर एकसाथ छापामारी की थी। इस दौरान विजिलेंस को नकदी, कीमती जेवर, घड़ियां, मोबाइल के अलावा महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए थे। टीम ने केवल के बैंक खातों को भी सील किया था।

केवल शर्मा के खौड़ स्थित गांव समोआ चपरेयाल के निवास पर दोपहर डेढ़ बजे विजिलेंस ने दबिश दी। एक जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर और एक 407 मिनी बस को जब्त कर पलांवाला पुलिस को सौंप दिया।

बताया जाता है कि जब्त किए गए तीनों वाहन पूर्व पीआरओ के नाम पर हैं। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर बल्ड़ो में काम पर लगा था। मिनी बस अखनूर से गांव मिले दी खुई मार्ग पर रोक जब्त की गई। जबकि जेसीबी मशीन भी किसी ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी।

पत्नी के साथ हाथापाई का आरोप

vigilance raids on former deputy cm's PRO home

केवल कृष्ण का आरोप है कि बोहड़ी स्थित उनके निवास पर पहुंचे विजिलेंस कर्मियों ने उनकी पत्नी के साथ हाथापाई की। उसकी आंख के नीचे चोट आई है। उसका बाकायदा एमएलसी करवाया गया है।

केवल के अनुसार उनके घर में पहुंचे विजिलेंस कर्मियों से जब उनकी पत्नी ने सवाल जवाब किया तो उन्होंने उनसे दुर्व्यवहार किया और थप्पड़ चलाया। जबकि विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें घर के बाहर खड़े कामर्शियल वाहनों को ही जब्त करने को कहा था।

केवल के अनुसार विजिलेंस ने जो वाहन जब्त किए हैं, उसके बारे में उन्हें पहले ही सभी जानकारी दी जा चुकी है। मेटाडोर सेना से रिटायर्ड उनके बड़े भाई बाबू राम की है, जिसका विवरण विजिलेंस के पास है। जीसीबी पत्नी के नाम है, जो बैंक लोन पर है। ट्रैक्टर पिता के नाम है, जो कृषि सब्सिडी पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed