{"_id":"56f2de844f1c1bca60f14d24","slug":"two-youths-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हुड़दंग मचाना पड़ गया महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर हुड़दंग मचाना पड़ गया महंगा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
शहर के एक सिनेमाघर के बाहर युवतियों पर अंडे फेंकना दो मनचलों को भारी पड़ गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर खूब पिटाई की। दरअसल, बख्शी नगर स्थित एक सिनेमाघर में पूर्व डीजीपी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आए हुए थे।
जहां पर बख्शी नगर पुलिस की ड्यूटी लगी हुई थी। तभी कुछ मनचले होली के रंगों में रंगे हुए सिनेमाघर के पास से गुजरे और वहां खड़ी कुछ युवतियों पर अंडे फेंकने लगे।
पास में खड़े बख्शी नगर के एसएचओ ने मनचलों को पकड़ना चाहा तो वे भागने लगे। कुछ ही दूरी पर जाने के बाद उन्हें दबोच लिया गया। इसके बाद उन्हें पकड़ कर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह पुलिस के नाके होने के बावजूद शहर में कई युवा हुड़दंग मचाते हुए देखे गए। राह चलते लोगों पर जबरन रंग लगाने और उन्हें अंडे मारते रहे। कई जगहों पर युवाओं में रंग लगाते हुए लोगों से तीखी बहस भी हुई।