फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two policemen killed

पुल से गिरी बाइक, दो पुलिस कर्मियों की मौत

Wed, 06 Jul 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Two policemen killed
सड़क हादसा - फोटो : Demo Pic.

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाटा में एक बाइक पुल से नीचे नाले में गिर गई। इस हादसे में उस पर सवार दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। दोनों ईद मनाने के लिए छुट्टी पर किश्तवाड़ जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को जम्मू से उधमपुर की ओर आ रही मोटरसाइकिल फ्लाटा इलाके में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। इस हादसे में बाइक पर सवार किश्तवाड़ जिले के रहने वाले दो पुलिस कर्मी मंसूर अली पुत्र मोइकबाल और लियाकत अली पुत्र अली मोहम्मद की दर्दनाक मौत हो गई।  
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को क्रेन के माध्यम से नाले से निकाल कर टिकरी अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें परिवार वालों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed