{"_id":"5762382e4f1c1bf94111ba8a","slug":"two-grenade-attacks-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां में दो ग्रेनेड हमलों में तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोपियां में दो ग्रेनेड हमलों में तीन लोग घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने एक के बाद एक दो ग्रेनेड हमले किए। इन हमलों में तीन स्थानीय लोग घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर फरार आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हमलों की जानकारी देते हुए एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि आतंकियों द्वारा पहला ग्रेनेड पुलिस स्टेशन शोपियां पर फेंका गया, लेकिन वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके पांच मिनट बाद ही यहां से करीब 200 मीटर दूर मेन चौक में में भी आतंकियों एक और ग्रेनेड फेंका। इसके विस्फोट में तीन स्थानीय लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को तुरंत नजदीक के अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर फरार आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन