{"_id":"57669d1e4f1c1beb0e11b6c2","slug":"two-friend-fight-together-in-patnitop","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख घूमने आए दोस्त आपस में भिड़े, एक जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लद्दाख घूमने आए दोस्त आपस में भिड़े, एक जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख घूमने आए कुछ दोस्तों की आपस में ही लड़ाई हो गई। इसमें एक युवक के दोनों हाथों पर बुरी तरह से चोट आई। घायल युवक को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पत्नीटाप के पास शनिवार की रात को हुआ। वहीं पुलिस के पास इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। कुद और पत्नीटाप पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दिल्ली के रहने वाले कुछ युवक लद्दाख घूमने आए हुए थे। वापस आते वक्त पत्नीटाप के पास किसी बात को लेकर आपस में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते एक दूसरे को लात घूसों से मारना शुरू हो गए।
विज्ञापन
इसमें मुन्ना के दोनों हाथों पर चोट आ गई। इसके बाद दोस्तों का एक गुट वहां से भाग गया और दूसरे गुट के युवक घायल को लेकर जीएमसी पहुंच गए। पुलिस चौकी के एमएलसी के अनुसार मुन्ना को चोटें आई हैं।
विज्ञापन