{"_id":"a8ddc5fb52b09fcc6d57eefb40f4f68f","slug":"two-cousin-sister-kidnapped-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बाजार गई दो चचेरी बहनों का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू: बाजार गई दो चचेरी बहनों का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 29 Oct 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शी नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत दो चचेरी बहनों के अपहरण होने का मामला सामने आया है। घर के सदस्यों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में दो टीमों का गठन किया है। एक टीम को चंडीगढ़ और दूसरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भेजा गया है।
पुलिस को दोनों के मोबाइल नंबरों से लोकेशन का पता चला है और कुछ अन्य सबूत भी मिले। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों सामान खरीदने के लिए 25 अक्तूबर को घर से निकली थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटी। दो दिन तक तलाश करने के बाद कोई सुराग नहीं मिला तो बुधवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस की एक टीम ने चंडीगढ़ में छापा मारा, लेकिन पता चला कि वह दोनों वहां से लखनऊ के लिए चली गई।