{"_id":"ae7e08549213ca745fe0eae13c59df93","slug":"two-brothers-allegedly-raped-minor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दोनों भाइयों ने कई बार किया मेरा बलात्कार'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'दोनों भाइयों ने कई बार किया मेरा बलात्कार'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कोटरंका पुलिस थाने में 14 वर्षीय छात्रा ने दो सगे भाइयों पर उसे अगवा कर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी भाइयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा ने पुलिस थाने में अपने पिता के साथ जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस को बताया कि 29 दिसंबर को जब वह स्कूल से घर आ रही थी तो दो सगे भाइयों ने उसे जबरदस्ती एक कार में बैठा लिया। वह दोनों को पहले से जानती भी थी। दोनों भाई उसे किसी अनजान स्थान पर ले गए और दवा खिला कर बेहोश कर दिया। उसे जब होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों ने होश में आने के बाद भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसे धमकी भी दी कि यदि किसी के आगे मुंह खोला तो मौत के घाट उतार देंगे। इसके बाद वह उसे वहीं छोड़ कर भाग निकले। किसी तरह वह घर पहुंची और सारी आप बीती परिवार को बताई।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वह किसी तरह छिप कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे हैं। एसएचओ के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद छात्रा को परिवारवालों को सौंप दिया गया है।