फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two arrested in jammu with hezardeous weapons

बाप-बेटे की हत्या करने जा रहे दो लोग गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 12 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
two arrested in jammu with hezardeous weapons
पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार - फोटो : demo
कोट भलवाल जेल मेें बंद कैदी से मिलने जा रहे बाप-बेटे पर हमला करने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने तेजधार हथियार समेत दबोच लिया। दो अन्य पिस्तौल लिए थे और वह बाइक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में भूमि विवाद का मामला था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेंट्रल जेल कोट भलवाल के नजदीक घरोटा पुलिस की ओर से लगाए नाके पर दो युवकों को टोका के साथ काबू किया गया है। नाके से दो मोटरसाइकिल सवारों ने निकालने का प्रयास किया। पुलिस को शक हुआ तो उनका पीछा किया। पीछा करते हुए मोटरसाइकिल जेके02बीएफ 7429 सवारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बाइक सवार अमित सैनी निवासी जीवन नगर और विकास मजोत्रा नई बस्ती का रहने वाला है। दोनों के पास से दो टोका बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि दूसरी मोटरसाइकिल सवार युवकों के पास पिस्तौल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार युवकों की तलाश जारी

two arrested in jammu with hezardeous weapons
गिरफ्तारी के बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज - फोटो : demo pic

​पकड़े गए युवकों ने उनकी पहचान अवनीत सिंह नेगी निवासी आरएस पुरा और हरविंदर सिंह निवासी आरएस पुरा के रूप में बताई। पूछताछ में पता चला कि चारों युवक शाहिद हुसैन निवासी छन्नी पर हमला करने की फिराक में थे, जो अपने पिता के साथ सेंट्रल जेल कोट भलवाल में अपने भाई सद्दाम हुसैन से मिलने जा रहा था। पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फरार युवकों की तलाश जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed