फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   truck crushed traffic policeman in rajouri

तेज रफ्तार ट्रक ने यातायात पुलिस कर्मी को कुचला

Mon, 06 Jun 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Mon, 06 Jun 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
truck crushed traffic policeman in rajouri
सड़क हादसा - फोटो : Getty
जम्मू-राजोरी हाईवे स्थित जिले की नौशेरा तहसील के ठालका क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने यातायात पुलिस कर्मचारी को कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के ढांगरी निवासी यातायात पुिलस कर्मचारी अशोक शर्मा अपने अन्य कर्मियों के साथ हाईवे पर उक्त स्थान पर ड्यूटी पर था। राजोरी से जम्मू की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को कर्मी ने रोकने का इशारा किया। चालक ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और यातायात कर्मचारी के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चालक घटनास्थल से कुछ ही दूर आगे ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की धर पकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। उधर, गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed