फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   tractor accident of the people in akhnur

गणेश विसर्जन को गये श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा

Thu, 15 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर Updated Thu, 15 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
tractor accident of the people in akhnur
विसर्जन के दौरान हादसा - फोटो : Amar Ujala
गणेश पूजन के बाद वीरवार को मूर्ति विसर्जन को गए भक्तों का ट्रैक्टर पलट गया। चिनाब दरिया को जाने वाले रास्ते में मूर्ति और श्रद्धालुओं को ले जा रहे ट्रैक्टर पलटने से कुछ श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर चार से पांच श्रद्धालुओं को घायल अवस्था में अखनूर स्थित उप जिला अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को मूर्ति विसर्जन को जा रहे श्रद्धालुओं से लदा ट्रैक्टर गुड़ा पत्तन में चिनाब को जाने वाले रास्ते की ढलान पर पलट गया।

विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर का टायर एक बडे़ पत्थर पर से फिसल गया। हालांकि इस मौके पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन चार से पांच श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। जिन्हें अखनूर अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया गया। इसके बाद मूर्ति विसर्जन का काम संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed