फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three killed in road accident

दर्दनाक सड़क हादसों में तीन की मौत, 28 घायल

Fri, 31 Oct 2014 01:44 AM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
three killed in road accident

शहर के पलमा स्थित बुड्डी मोड़ क्षेत्र में वीरवार की देर शाम करीब छह बजे हुए सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। 28 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मेटाडोर जिले की नौशेरा तहसील के लाम लड़ोका क्षेत्र से कोटरंका तहसील के खा क्षेत्र की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


शहर के पलमा स्थित एक तीव्र मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन में सवार 30 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पलमा निवासी मोहम्मद रजाक और नगरोटा निवासी शमीम अख्तर की मौत हो गई। शकीला बेगम, मोहम्मद यूसुफ, वाहन चालक राज कुमार और मोहम्मद अनवर को गंभीर घायल होने के चलते जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने इसकी पुष्टि की। घायलों में दो से तीन वर्ष की आयु के तीन बच्चे मोहम्मद फैजान, महरोज कौसर, मोहम्मद ताहिर भी शामिल हैं।

सड़क हादसे में इलाहाबाद के युवक की मौत

three killed in road accident

वहीं, बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में औद्योगिक मार्ग के रेलवे पुल के पास बुधवार देर रात एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाला सुनील कुमार बाइक से तेली बस्ती स्थित अपने कमरे पर जाने के लिए चला था। जैसे ही वह रेलवे पुल के पास पहुंचा, पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही वह बाइक से उछल कर पुल के नीचे जा गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया। मृतक इलाहाबाद (यूपी) का रहने वाला था। जम्मू में वह बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed