फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three dies in jammu

जम्मू: अलग-अलग मामलों में तीन की मौत

Wed, 18 Mar 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 18 Mar 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
three dies in jammu

शहर में अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक अज्ञात युवक का शव पौनी चक्क तवी किनारे मिला है। वहीं आग की चपेट में आकर झुलसे दो लोगों ने इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। संबंधित थानों की पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के  लिए जीएमसी के शवगृह भेज दिया है। इसके साथ ही मामलों में जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पहले मामले में भगतपुर, तवी नदी के किनारे पौनी चक्क इलाके में मंगलवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की कोई पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने युवक के शव की पहचान होने तक 72 घंटे के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि तवी किनारे एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी, आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान करवाई, लेकिन स्थानीय लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके। युवक की उम्र 22 साल के करीब बताई जा रही है। फिलहाल मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में पंद्रह मार्च को कुंजवानी में एक घर में स्टोव फटने से इलाका निवासी सुनील कुमार (30) आग की चपेट में आ गया था। परिवार के लोगों ने सुनील को जीएमसी में भर्ती करवाया गया था। डाक्टरों के मुताबिक, सुनील का शरीर 70 फीसदी जल गया था। 17 मार्च को सुनील ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


तीसरा मामला नवाबाद थाना अंतर्गत तालाब तिल्लो गोल पुली में पंद्रह मार्च को हुआ था। यहां इलाके में रहने वाला रवि कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया था। इससे उसका शरीर सौ फीसदी झुलस गया था। डाक्टरों के मुताबिक, पहले दिन से रवि की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। रवि ने 17 मार्च को इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed