{"_id":"9b48acd5e8bb0b326a89d1d936dd78dc","slug":"thief-gangs-active-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चोर गिरोह सक्रिय, पुलिस बेबस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में चोर गिरोह सक्रिय, पुलिस बेबस
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Feb 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के शहर में चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। पुलिस बेबस है। शहर में 48 घंटे चोरों ने दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। दो दिन पहले सतवारी में दिनदहाड़े कारोबारी के घर से सोने के गहने और नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
सिटी चौक स्थित कपड़े के शोरूम में भी चोरों ने बड़ा हाथ मारा। चोर गिरोह के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर इन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
सतवारी, रेजीडेंसी रोड और उससे पहले गुरुद्वारे के गुल्लक तथा गांधीनगर से वाहन चोरी की घटनाओं में पुलिस को अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है।
तीन दिन पहले पुलिस ने नाका तोड़कर भागे एक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसे कुछ आगे से पकड़ लिया गया। सख्ती से पूछने पर उसने तीन और चोरी की गई मोटरसाइकिल की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन