{"_id":"573378274f1c1ba130919d6a","slug":"the-young-man-jumped-in-tawi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तवी में छलांग लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने तवी में छलांग लगाकर दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 11 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवक को बचाने का प्रयास करते लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तवी नदी में बुधवार दोपहर को एक युवक सुरेश कुमार (28) ने छलांग लगाकर जान दे दी। कासिम नगर निवासी सुरेश के परिवार वाले शव को बिना पोस्टमार्टम ले गए। शव ले जाने के दौरान हालांकि जम्मू मेडिकल कालेज पुलिस से परिवार वालों की हाथापाई भी हुई।
दोपहर बाद सुरेश के परिवार वालों ने डीसी जम्मू को बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। डीसी जम्मू ने भी बगैर पोस्टमार्टम के शव को सौंपने के आदेश दिए।
दोपहर करीब एक बजे एक युवक अचानक तवी पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। छलांग लगाने के दौरान कई लोगों ने इस घटना को देखा और भीड़ जमा हो गई। वेयर हाउस से पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। तवी से युवक को निकाला। जिस जगह पर सुरेश ने छलांग लगाई, वहां पर पत्थर अधिक होने के कारण उसके सिर पर गहरी चोटें आईं थी।
विज्ञापन
सुरेश को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच, सुरेश के करीबी और परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे और जबरन उसके शव को गाड़ी में डालकर ले आए। इस बीच, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।
जीएमसी पुलिस ने संबंधित बाग-ए-बाहु थाना पुलिस को सूचना दी। कासिम नगर इसी थाना क्षेत्र में आता है। इस बीच सुरेश के परिवार वाले डीसी से लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने का पत्र ले आए और मामला शांत हुआ। देर शाम सुरेश का अंतिम संस्कार कर दिया।