फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The young man committed suicide

पत्नी ने शिकायत की तो पति ने जहर खाकर दी जान

Wed, 11 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 11 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide
युवक ने जहर खाकर जान देने दी - फोटो : Demo Pic.
महिला थाने के समक्ष पत्नी की शिकायत से नाराज से हुए एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना, अवैध संबंध और दहेज प्रताड़ना के मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलिया आरएस पुरा के पुरुषोत्तम कुमार और उसकी पत्नी को वूमेन सेल में बुलाया गया। वूमेन सेल में पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति के अन्य महिला से संबंध हैं। पिछले सात साल से उसका संबंध चल रहा है। दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई है। शादी के बाद से ही उसका पति उसे परेशान करता रहा है। दहेज और अन्य मामलों में भी कहासुनी होती रही। इसके चलते उनका विवाहित जीवन सुखी नहीं रहा।
विज्ञापन

 
शिकायत में बताया गया कि इस बीच पत्नी को पता चला कि उसके पति का एक लड़की से सात साल से संबंध है। उसने इस मामले को लेकर वूमेन सेल में शिकायत दर्ज कराई। वूमेन सेल की थाना प्रभारी आरती ठाकुर के अनुसार शिकायत के दौरान लड़की के पक्ष वाले भी थे। लड़के वालों को भी बुलाया गया। लड़के के माता-पिता ने भी अपनी बहू का पक्ष लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के को भी बुलाया गया। मामला दोनों के बीच बातचीत करके सुलझाने का हुआ। लड़के को समझाने के लिए कुछ देर के लिए थाने से बाहर भेजा गया। जब वह वापस आया तो उसने जहर निगल लिया था। लड़का पहले से तैयारी करके आया था। पुलिस थाने में प्रवेश के दौैरान उसकी जांच नहीं हुई। वापस आने पर लड़का सीधा आकर फर्श पर लेट गया।


पुलिस ने उसकी जांच की और पाया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार हुआ और कुछ देर बाद लड़के ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में लड़की के मायके और ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। पुलिस टीम ने भी प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल माहौल गमगीन है और अगले कुछ दिनों में अगली कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed