महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को सोमवार तड़के उसके घर से जबरन उठाकर नजदीक खेतों में ले जाकर उसके साथ मारपीट करने और दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना घरोटा थाना अंतर्गत कोट भलवाल की है।
गांव में शोर मचते ही आरोपियों ने जख्मी हालत में महिला को खेतों में ही छोड़ा और भाग निकले। परिवार के लोग गांव के लोगों की मदद से महिला को खेतों से वापस लाए तो वह जख्मी हालत में थी, तभी उसे इलाज के लिए जीएमसी में दाखिल करवाया गया है।
एसएचओ राकेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ 452, 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
पीड़ित महिला का आरोप है कि सुबह पांच बजे उनके घर के बाहर दरवाजा किसी ने खटखटाया। उसने जाकर दरवाजा खोला तो तभी कुछ युवकों ने उसका मुंह बंद किया और उसे जबरन उठाकर खेतों में ले गए।
वहां उसके साथ मारपीट की और फिर कपड़े फाड़े। यही नहीं, आरोपियों ने बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन सभी परिवार के सदस्यों के शोर मचाते हुए खेतों में पहुंचने से पहले ही आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
घरोटा पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन जारी है। फिलहाल पुरानी रंजिश का मामला नजर आ रहा है। जिन लोगों ने मारपीट की है वह उनकी पहचान के ही हैं।