फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The child's death in a road accident

जम्मू में वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Sat, 24 Dec 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 24 Dec 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
The child's death in a road accident
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
टिप्पर की टक्कर से ग्यारह साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। पुलिस ने टिप्पर को अपने कब्जे में लेकर चालक के विरुद्घ आरपीसी की धारा 304 ए/279 में मामला दर्ज कर लिया है, और टक्कर के बाद से फरार टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


लोगों ने डेढ़ घंटे तक जम्मू अखनूर मार्ग को बंद रखा। लोगों ने उनके घरों के आगे से बनाई जा रही सड़क का काम बंद करने के अलावा आरोपी चालक को तुरंत हिरासत में लेने की मांग की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अतिरिक्त जिला आयुक्त अरुण मन्हास ने परिवार वालों को सांत्वना देकर उन्हें रेडक्रास की ओर से एक लाख रुपए का चेक सौंपा। मृत बच्चे की मां को पेंशन लगाने का भी आश्वासन दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले दीपक उर्फ डिंपल पुत्र राजू निवासी बाजीगर बस्ती पुरखू के लिए काल बन कर आया। सुबह साढ़े दस बजे के करीब दीपक को टिप्पर ने उसके घर के दरवाजे के बाहर टक्कर मार दी। इससे 13 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

कई घरों से सटकर बनाई जा रही सड़क

The child's death in a road accident
सड़क पर रोते बच्चे के परिजन - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार डिंपल, जिसके पिता का कुछ वर्ष पहले देहांत हो चुका है अपनी मां के साथ पुरखू बाजीगर बस्ती में रहता था। सुबह उसकी मां जम्मू स्थित फैक्टरी में काम पर चली गई थी, जबकि डिंपल सरकारी मिडिल स्कूल में पढ़ने चला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार डिंपल स्कूल देरी से पहुंचा तो टीचर ने उसे लेट आने पर घर भेज दिया।

डिंपल स्कूल से घर पहुंचा और दरवाजे के बाहर से अपने छोटे भाई राधे को गेट से अंदर भेजा। खुद वह बाहर ही था कि तभी वहां से गुजरते टिप्पर ने उसे कुचल दिया। बच्चे के टिप्पर के नीचे आते ही वहां पर हड़कंप मच गया। टिप्पर चालक टिप्पर वहीं छोड़ भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी।

डिंपल के दोस्त 10 वर्षीय अमन का भी रो-रो कर बुरा हाल था। वह रह-रह कर कह रहा था कि मैडम घर नहीं भेजतीं तो डिंपल नहीं मरता। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त जिला आयुक्त अरुण मन्हास ने पीड़ित परिवार को रेडक्रास की ओर से एक लाख रुपये का चेक अनुदान के रूप में सौंपा। उन्होेंने मृत बच्चे की मां को विधवा पेंशन दिलाने का भी आश्वासन दिलाया। बच्चे का अंतिम संस्कार रविवार को परमंडल में किया जाएगा।

पुरखू से जुंगवड़ी तक सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क डिंपल के घर और अन्य बस्ती वालों के घरों से सटकर बनाई जा रही है। ऐसे में लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने जम्मू अखनूर मार्ग को करीब डेढ़ घंटा बंद रख कर क्षेत्र से विधायक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बालीभगत के विरुद्घ भी नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed