{"_id":"5915a1f04f1c1bcd738508eb","slug":"terrorist-in-tries-of-big-conspiracy-while-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी साजिश की फिराक में आतंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी साजिश की फिराक में आतंकी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 12 May 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
आगामी पवित्र अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सेना ने गतिविधियां बढ़ा दी हैँ। सीमा पार आतंकियों की हलचल बढ़ गई है। सुरक्षा बलों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है और रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकियाें की हलचल भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
पाक के कई अग्रिम पोस्टाें पर आतंकियों को लाया जा रहा है। उनसे रैकी करवाई जाने की भी सूचना है और सीमा के नजदीक उनके मौजूदगी की सूचना है। सूत्र बताते हैं कि पाक सेना नहीं चाहती है कि पवित्र अमरनाथ यात्रा सकुशल चले और कश्मीर में हालात खराब करने की साजिश की जा रही है। सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
वही, सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार की कुछ दिन पहले बबिया क्षेत्र के तरनाह नाला से घुसपैठ का एक असफल प्रयास किया गया था। लेकिन सुरक्षा बलाें के सतर्क रहने से आतंकियों को मुंह की खानी पड़ी थी। आतंकी पूरी तरह से घुसपैठ की तैयारी में हैं। अधिकारियाें का कहना है की सीमा से घुसपैठ कर पाना नामुमकिन है। उन के जवान दिन रात दुशमन की हर हलचल पर अपनी निगाहें जमाए हुए हैं।
विज्ञापन