{"_id":"58946f864f1c1bda17e80e52","slug":"teacher-dead-in-road-accident-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के कुचलने से शिक्षिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस के कुचलने से शिक्षिका की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से हुई मौत
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से निकली थी, बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने, पर शायद वह नहीं जानती थी कि उसकी जीवन की ज्योति आज बुझ जाएगी। पेशे से शिक्षक मंजीत कौर (50) निवासी गाडीगढ़ स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं। सुबह देरी की वजह से उन्हें बस छूटने का डर लगा तो उन्होंने पति से कहा कि मुझे बस तक पहुंचा दो।
इसी चक्कर में पति जगदेव सिंह स्कूटी पर पत्नी को बस तक पहुंचाने के लिए घर से निकले। इसी बीच गाडीगढ़ पेट्रोल टंकी के पास सड़क पर बने गड्ढे के चलते स्कूटी फिसली और पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही बस की चपेट में मंजीत कौर आ गईं, जिससे मौके पर मंजीत कौर की मौत हो गई।
इस दुर्घटना में जगदेव सिंह को भी हल्की चोटें आईं हैं, लेकिन उन्हें सबसे बड़ी चोट अपनी पत्नी को खोने की लगी है। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। जीएमसी शवगृह में मंजीत कौर का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। सारे परिवार सहित अन्य रिश्तेदारों की भीड़ से पूरा जीएमसी पटा पड़ा था।
विज्ञापन
हर कोई जगदेव और उनके बच्चों को ढांढस बंधा रहा था, लेकिन उनका दर्द आंखों से छलक पड़ रहा था। गौरतलब है कि पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को बस सहित पकड़ लिया है। केस दर्ज कर उचित कार्रवाई का भरोसा पुलिस ने शोक संतप्त परिवार को दिया है।