{"_id":"57ea65384f1c1b3d62573baa","slug":"tawi-river-is-becoming-sucide-point-4-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सूखती तवी में डूबती जा रहीं जिंदगियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: सूखती तवी में डूबती जा रहीं जिंदगियां
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
तवी नदी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य पुत्री तवी नदी में पानी सूखता जा रहा है। इसमें डूबने से कई लोगों की मौत हो रही है। कई लोग इसमें मृत मिल रहे है। यहीं नहीं, तवी नदी के सूखते पानी को सहारा बनाकर कई लोगों ने इसे जंपिंग प्वाइंट बना लिया है।
खासकर युवा वर्ग इसमें कूद कर अपनी जान देने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि तवी नदी से मिलने वाले अज्ञात शव अज्ञात ही रह जाते हैं। इनकी पहचान नहीं हो पाती। बिना पहचान के संस्कार करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने के भीतर तवी नदी में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें एक हादसा हर की पोढ़ी के पास हुआ। दो हादसे सिद्धड़ा के पास हुए। तवी नदी में पानी भी इतना ज्यादा नहीं। बावजूद इसके डूबने के हादसे हो रहे हैं। वहीं पिछले दो महीने में ही आधा दर्जन अज्ञात शव तवी नदी में मिले।

सुसाइड प्वाइंट बन रही है तवी नदी
तवी नदी
- फोटो : File Photo
इनमें सिद्धड, बेली चराला, बागे बाहु, नबावाद, सतवारी पुलिस स्टेशन थाना अंतर्गत क्षेत्र शामिल हैं। इन शवों की पहचान नहीं हो पाई। पिछले एक महीने में तवी में तीन युवकों ने कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की। इनमें एक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं।
पहला हादसा गुर्जर नगर पुल के पास हुआ। यहां युवक घर वालों के सामने तवी में कूद गया और इससे उसकी मौत हो गई। अन्य दो हादसे इसी हफ्ते हुए हैं। दो युवकों ने बिक्रम चौक पुल से कूद कर जान देने की कोशिश की। तवी नदी काल का ग्रास बनती जा रही है।