फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tantrik detained till 20 january for molesting woman

महिलाओं से रेप करने वाला तांत्रिक 20 तक हिरासत में

Thu, 15 Jan 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 15 Jan 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
tantrik detained till 20 january for molesting woman

महिलाओं से तंत्र-मंत्र से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी तांत्रिक बाबा अमरनाथ को 20 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर ले लिया गया है। जेडीए का कर्मचारी होने पर जेडीए ने भी उसे सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तांत्रिक के नित नए कारनामे भी सामने आ रहे हैं। वीरवार को कई लोग तांत्रिक की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे और बताया कि किस तरह से वह उन्हें पागल बना रहा था। तांत्रिक के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन


जांच में बताया जा रहा है कि तांत्रिक महिलाओं के इलाज में अधिक रुचि रखता था। उसने अपने घर के बाहर एक बोर्ड भी लगा रखा था। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे और फिर शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक तांत्रिक ने इलाज करने का वक्त रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुमेह, गैस, जोड़ों में दर्द, निसंतान, बाल झड़ने आदि के रोगों का खुद को माहिर बताता था। जब कोई पुरुष इलाज के लिए आता तो तांत्रिक उनका इलाज करने में टाल-मटोल करता। जब कोई महिला आती तो वह तुरंत उन्हें अपने कमरे में इलाज के लिए बुला लेता।

कई ऐसे लोग भी पुलिस के पास पहुंच रहे हैं, जिनका कहना है कि तांत्रिक की वजह से उनके  घरों में फूट पड़ गई। तंत्र-मंत्र से उनके घरों में लड़ाई लगवा दी। एसएचओ जानीपुर मंजूर कोहली ने बताया कि तांत्रिक को 20 दिन की न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।


जेडीए की उप चेयरमैन सुषमा चौहान से बात करने पर उन्होंने कहा कि तांत्रिक अमरनाथ शर्मा को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। आरोप तय होने के बाद उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed