{"_id":"56fbf1524f1c1be44af00be8","slug":"swindle-in-the-name-of-the-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनाने और नौकरी के नाम पर ठगी, छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन कार्ड बनाने और नौकरी के नाम पर ठगी, छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
शादीशुदा महिला का राशन कार्ड बनाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने खुद को ठेकेदार बताने वाले एक व्यक्ति को दबोचा है। आरोप है कि उसने महिला से पहले ठगी की और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला के शोर मचाने के बाद उसने महिला को छोड़ दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसे पकड़ लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना बख्शी नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मंगलवार की है। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने की बात भी कही। वह इसके लिए 25 हजार रुपये भी मांग रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रहने वाले दिलीप सिंह ने महिला से कहा कि उसका राशन कार्ड बना देगा। इसके लिए उससे तीन हजार रुपये भी लिए। मंगलवार की शाम को उसने महिला को फोन करके बुलाया और उसे अपनी कार में बिठा लिया। महिला का बेटा भी उसके साथ था।
विज्ञापन
कुछ दूर जाने के बाद उसने उसके बेटे को उतार दिया और आगे जाकर महिला से छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण करने की कोशिश करने लगा। महिला ने शोर मचाया, यह देखकर आरोपी घबरा गया और महिला को छोड़ दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पैसों की मांग कर रहा था। पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।