{"_id":"57875fa84f1c1b1b4313e5fb","slug":"sweets-and-dry-fruits-shop-caught-fire-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई और ड्राई फ्रूट की दुकान में आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाई और ड्राई फ्रूट की दुकान में आग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 14 Jul 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शहर के ओल्ड जानीपुर इलाके में बुधवार सुबह मिठाई की दुकान में एलपीजी लीकेज से आग लग गई तो वहीं नरवाल में एक ड्राई फ्रूट की दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। दोनों जगह पर लगी आग पर दमकल वाहनों ने समय पर पहुंचकर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा और लाखों में नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक हजारों में नुकसान का आंकलन किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट तैयार करके आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुबह 11:06 बजे शांत नगर, ओल्ड जानीपुर में एक कामर्शियल बिल्डिंग की पहली मंजिल में बनी मिठाई की दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एलपीजी लीकेज हुई थी। दुकान के किचन में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। कारीगर दुकान से भाग कर बाहर निकल आए। तभी दमकल विभाग को जानकारी दी गई तो रूप नगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल गाड़ी ने राहत कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में दमकल गाड़ी ने आग पर काबू लिया।
विज्ञापन
इस घटना में रेगुलेटर, गैस पाइप, ड्रम तथा मिठाइयां जली हैं। दूसरी घटना फ्रूट मंडी नरवाल में हुई। यहां डबल स्टोरी की ग्राउंड फ्लोर में चल रही ड्राई फ्रूट ट्रेडर्स की दुकान में शार्ट सर्किट हो गया। इस हादसे में दुकान में आग लग गई। तभी फायर स्टेशन में जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही गांधीनगर स्टेशन से पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।