फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspects broken car glass of BJP General Secretary

सतवारी में भाजपा महामंत्री की गाड़ी के शीशे तोड़े

Sun, 11 Jan 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 11 Jan 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
suspects broken car glass of  BJP General Secretary

सतवारी थाना के अंतर्गत भौर कैंप इलाके में शनिवार की आधी रात को भाजपा के महामंत्री की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। रविवार सुबह उठकर गाड़ी के मालिक ने बाहर आकर देखा तो गाड़ी के आगे बहुत बड़ा पत्थर फेंका हुआ था।

विज्ञापन


घटनास्थल पर हालात को देखते हुए साफ जाहिर हो रहा था कि ऐसा रंजिशन किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले साल भौर कैंप इलाके में ही सरपंचों की कारें जला देने की घटनाएं हुई थीं। पीड़ित भौर कैंप निवासी पितांबर लाल शर्मा ने इसकी शिकायत सतवारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


सूचना देने के कुछ ही समय के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पितांबर लाल शर्मा भाजपा के सतवारी मंडल के महामंत्री हैं। उनके मुताबिक भौर कैंप में वह रहते हैं, वहां घर से 100 फीट दूर उन्होंने अपनी (जेके 02 एक्स 6592) कार को खड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उठकर देखा तो कार का शीशा बुरी तरह से टूटा हुआ था। उस पर बड़ा पत्थर फेंका गया था। जांच-पड़ताल में अभी तक सामने आया है कि घटना आधी रात को हुई, तब सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे।


फिलहाल शर्मा ने पुलिस को शिकायत दे दी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार कार के शीशे तोड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed