फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspect saw in city

जम्मू में दिखे संदिग्ध, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

Fri, 25 Mar 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 25 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
suspect saw in city
संदिग्ध - फोटो : demo pic
मुट्ठी इलाके में सुबह के समय दो संदिग्धों के देखे जाने की सूचना ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी। हालांकि पुलिस ने तत्काल हरकत में आकर दोनों संदिग्धों को खोज निकाला। पूछताछ में पता चला कि वह स्टूडेंट हैं। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि दोनों युवक पिट्ठू लटकाए हुए थे और सुबह के समय किसी का पता पूछ रहे थे।
विज्ञापन


इससे लोगों को शक हुआ और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाकर कुछ समय में ही दोनों को खोज निकाला। पूछताछ में पता चला कि वह जम्मू के बाहर के स्टूडेंट्स थे और किसी व्यक्ति का पता पूछा रहे थे। एसएसपी के अनुसार जांच पड़ताल करने के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मुट्ठी के डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन कार्यालय के पास सुबह-सुबह पहुंचे थे। इसी दौरान जिस व्यक्ति से उन्होंने पता पूछा, उसे थोड़ा शक हुआ। उसने एक हेड कांस्टेबल को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल ने तत्काल पीसीआर को सूचना दी और थोड़े समय में ही पुलिस बल इलाके में पहुंच गया। पुलिस के सर्च आपरेशन से आसपास के लोग भी भयभीत हो गए। पुलिस ने जब उन युवकों को पकड़ उनसे पूछताछ की तो वह सकते में आ गए।


हालांकि उनके पिट्ठू बैग की जांच में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एसएसपी ने कहा कि जिस तरह लोगों ने पुलिस को सूचना दी, उससे एहसास होता है कि जनता इस मामले में सतर्क हो गई है। यह सुरक्षा के लिहाज से काफी सकारात्मक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed