{"_id":"27635614da7142caf552cf6ad50dcedd","slug":"student-found-dead-in-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में कमरे से मृत मिला छात्र, छानबीन शुरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में कमरे से मृत मिला छात्र, छानबीन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Nov 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं का एक छात्र बुधवार को अपने घर में कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। मृतक के गले पर निशान पाए गए थे। तीन डाक्टरों के तीन सदस्यीय बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है। फिलहाल, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कसबे के वार्ड नंबर बारह में ओमकार सिंह का शव उसके घर में बरामद किया गया। घटना के वक्त सिर्फ उसकी मां ही घर पर थी।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब दस बजे ओमकार की मां जब साफ-सफाई के लिए कमरे में गई तो उसे अचेत पड़ा देखा।
इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी खबर दी। साथ ही पुलिस को बताया गया। पुलिस ने उसे आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसडीपीओ आरएस पुरा देवेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के गले पर निशान देखे जाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पैनल में सीएमओ डाक्टर राजेंद्र थापर, डाक्टर केएस गुप्ता और डाक्टर राजेश गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन