फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Stress on the death of mother and son

मां-बेटे की मौत पर तनाव

Wed, 17 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 17 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stress on the death of mother and son
मृत शरीर - फोटो : Demo Pic.
जिले के सीमावर्ती कसबा राजपुरा में मंगलवार की दोपहर को एक महिला और उसके एक साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। महिला का पति गिरफ्तार कर लिया गया है। सास के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार की राजपुरा निवासी अजय कुमार की शादी सनूरा की शिखा देवी के साथ हुई थी। शिखा का एक वर्ष का बेटा था। मंगलवार की दोपहर को शिखा के बेटे हरीश कुमार की तबीयत खराब हो गई, जब की शिखा की भी हालत बिगड़ने लगी तो दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों की पेस्टीसाइड दवाई के सेवन से मौत हुई है। 
विज्ञापन


शिखा के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज को लेकर तंग करते थे। आज ससुराल वालों ने उनकी बेटी को जहर देकर मार दिया है। मासूम बेटी की भी हत्या की है। गुस्साये मायके वालों ने पहले तो ससुरालियों के घर में बेटी का संस्कार करने की जिद की थी। मृतका के पिता के अनुसार दो दिन पहले ही बेटी से उनकी बात हुई थी। ससुरालियों ने उनकी बेटी और मासूम की हत्या कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायकेवालों के रोष को देखते हुए पुलिस भाना प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतका के पति अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की सास के खिलाफ भी मामला दायर कर लिया है।


शीघ्र ही उसे भी हिरासत में लिया जाएगा। सनूरा के सरपंच और अन्य लोगों के सहयोग से दो घंटे बाद मामला सुलझाया जा सका। इसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार राजपुरा के शमशानघाट में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed