{"_id":"8e3faf329b18ea57707b6190e701b62e","slug":"still-no-clue-about-girls-abducted-from-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त और लापता युवतियों का सुराग नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपह्त और लापता युवतियों का सुराग नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Mar 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर के गांधीनगर थाना के अंतर्गत अलग-अलग तीन युवतियों के अपहरण और लापता के मामले सामने आए हैं, जिनमें पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित परिवार के लोग बेटियों के सुरक्षित घर लौटने की राह देख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मामलों में छानबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
शहर में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा है। एक सप्ताह में गांधीनगर थाना अंतर्गत इलाके में दो अपहरण के मामले सामने आए हैं। एक युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है। 19 मार्च को पिता ने काफी ढूंढने के बाद उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। एक सप्ताह के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
दूसरे मामले में नई बस्ती निवासी युवती 21 मार्च को परीक्षा देने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, तो पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में एक महिला का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। आरोपी मेंढर का रहने वाला है।
विज्ञापन