{"_id":"57b0b8424f1c1b4c446eb2fd","slug":"soldier-killed-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से सिपाही और एक अन्य की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से सिपाही और एक अन्य की मौत
Updated Tue, 16 Aug 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दोमाना में सेना के एक सिपाही और गंग्याल में एक अन्य व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृत सिपाही सुनील कुमार, गांव बिजरोल, बागपत, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक सेना की 21 जाट रेजीमेंट, दोमाना ब्रिगेड, लालेका बाग में तैनात जवान सुनील कुमार रविवार को यूनिट में कुछ काम कर रहा था। इस दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से उसे करंट का जोर का झटका लगा और वह गिर गया।
उसके साथी उसे उठा कर पहले एमआई रूम ले गए बाद में उसे मिलिट्री अस्पताल सतवारी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, गंग्याल पुलिस स्टेशन अंतर्गत कालू चक इलाके में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृत दर्शन कुमार अपने ही घर में इनवर्टर में कुछ खराबी ठीक कर रहा था। इसी बीच उसे जोरदार करंट लगा। इसके बाद उन्हें परिवार की ओर से जीएमसी लाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।