फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security guard accused of raping

दुष्कर्म ओरोपी सिक्योरिटी गार्ड को 17 साल की कैद

Sun, 13 Dec 2015 11:08 PM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
security guard accused of raping

द्वारका अदालत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने महिला से दुष्कर्म और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी सिक्योरिटी गार्ड अजय कुमार को दोषी ठहराया।

विज्ञापन


न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने उसे दुष्कर्म में 10 साल और आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में सात साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही स्पष्ट किया कि ये सजाएं अलग-अलग चलेंगी। अदालत ने दोषी पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने जम्मू-कश्मीर निवासी अजय के प्रति नरमी बरतने से इनकार करते हुए कहा कि वह पीड़ित महिला को जानता था और दोनों ही एक फार्म हाउस से सटे सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त द्वारा यौन शोषण कर ब्लैकमेल किए जाने की वजह से पीड़ित महिला के समक्ष ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कर दीं कि उसकी जिंदा रहने की इच्छा ही खत्म हो गई।

ब्लैकमेल कर करता रहा रेप

security guard accused of raping

अदालत ने कहा, इस तरह के कृत्य से एक खुशहाल परिवार बर्बाद हो दिया। इसकी वजह से ही शिकायतकर्ता ने युवावस्था में ही अपनी पत्नी को खो दिया और उसके नाबालिग बच्चे ने अपनी मां को। ऐसे में अभियुक्त किसी प्रकार की नरमी का हकदार नहीं है।

अभियोजन के अनुसार महिला इसी साल 30 मई को कापसहेड़ा क्षेत्र में अपने घर में मृत अवस्था में मिली थी। आरोप था कि अजय ने नवंबर 2014 से मई 2015 के दौरान उससे कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

लोक लाज की वजह से महिला ने अपने दुष्कर्म की बात किसी से साझा नहीं की और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभियुक्त महिला को धमकी देता था कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसका अश्लील वीडियो सबको दिखा देगा। पुलिस ने घटनास्थल से सुइसाइड नोट बरामद किया था और इसी के आधार पर अजय को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed