फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   school girl raped by teacher in ramban

स्कूल की चाबी देने के बहाने बुलाकर टीचर ने किया छात्रा का रेप

Sat, 23 Jul 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन Updated Sat, 23 Jul 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
school girl raped by teacher in ramban
दुष्कर्म

रामबन हायर सेकेंडरी स्कूल की आठवीं की छात्रा को प्राइमरी स्कूल में बुलाकर शिक्षक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तत्काल निलंबित करने के बाद उसे नौकरी से निकालने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार आरोपी जफर हयात निवासी जनचौक अपर प्राइमरी स्कूल जनचौक में शिक्षक है। पीड़िता एक अन्य स्कूल में आठवीं की छात्रा है। इसके पहले वह जनचौक के प्राइमरी स्कूल में ही पढ़ती थी। वीरवार दोपहर को छात्रा छुट्टी के बाद स्कूल से लौट रही थी। 
विज्ञापन


उसके घर के रास्ते में ही अपर प्राइमरी स्कूल जनचौक पड़ता है। इसी दौरान आरोपी शिक्षक जफर ने छात्रा को स्कूल में बुलाया। उसने छात्रा को बताया कि वह कहीं और जा रहा है, इसलिए स्कूल के कमरों की चाबियां उसके घर पहुंचा दे। शिक्षक के कहने पर छात्रा स्कूल में चली गई, जहां शिक्षक ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया मामला

परिवार वालों का कहना है कि जब छात्रा शाम सात बजे तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जब वह अपर प्राइमरी स्कूल जनचौक में पहुंचे तो उन्हें एक कमरे में किसी के होने का शक हुआ। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो छात्रा को उसमें पाया गया। तब तक आरोपी शिक्षक खिड़की में लगे जाल को तोड़कर फरार हो गया था।

परिवार के लोगों ने बनिहाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उप जिला अस्पताल बनिहाल में छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई। इसके साथ ही मुंसिफ कोर्ट बनिहाल में पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़ और बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी रामबन मोहम्मद शरीफ चौहान ने बताया कि आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव के साथ निलंबित कर दिया गया है। ऐसी घटना समाज को कलंकित करने वाली है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को बर्खास्त करने के लिए शिक्षा निदेशक जम्मू को सिफारिश भेजी गई है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed