{"_id":"57d849014f1c1b912cd48656","slug":"rape-with-girl-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रतिष्ठित मॉल में काम करने वाले एक कर्मचारी पर उसकी सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी शिव शंकर के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी दोनों शहर के एक मॉल के कर्मचारी हैं।
पुलिस के मुताबिक जम्मू तहसील की रहने वाली युवती ने शिकायत में बताया कि वह उक्त मॉल में कुछ महीने से काम कर रह थी। इसी दौरान उसकी पहचान दिल्ली के रहने वाले शिव शंकर के साथ हुई। वह भी मॉल में काम करता है।
दोनों में दोस्ती हो गई और आरोपी ने उसके साथ शादी करने की बात की। एक माह पहले आरोपी शिव शंकर उसे बख्शीनगर के एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन बीतने के बाद उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
आरोपी मॉल में ही रहता है। कुछ दिन बीतने के बाद तो आरोपी ने उसे नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी और 29 अगस्त को पीड़िता को नौकरी से निकलवा दिया। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकियां भी दी थीं, जिसके बाद वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।