{"_id":"1e54b7322e6406b08747b2bf57f42001","slug":"rape-accused-sent-to-six-day-police-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के नाम पर महिलाओं को बनाता था हवस का शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के नाम पर महिलाओं को बनाता था हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 24 Jan 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के नाम पर युवतियों के साथ दुष्कर्म करके अपनी हवस मिटाने वाले आरोपी बाबा को पुलिस ने छह दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी के घर से सबूत इकट्ठा करने में लगी है।
मौखिक रूप से बाबा के कारनामों की कई शिकायतें हैं, लेकिन लिखित में अभी तक एक पीड़ित युवती ने ही हिम्मत जुटाकर अन्य युवतियों को उनकी इज्जत से खिलवाड़ होने से बचाया है।
पुलिस नंदपुर, मीरां साहिब निवासी आरोपी बाबा बाल कृष्ण का पुराना रिकार्ड खंगाल रही है कि आरोपी का पुलिस में पहले कोई रिकार्ड है या नहीं। अब तक आरोपी ने इस तरह से कितनी युवतियों को इलाज के नाम पर अपने चंगुल में फंसाया है और उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
डीएसपी रणधीर सिंह मामले की छानबीन कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपी बाबा को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया और छह दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार का केस पहले ही दर्ज किया जा चुका है।
पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी विषैले जीव के काट लेने पर उसका झाड़-फूंक कर जहर बाहर निकालने का दावा करता था। इसके साथ ही अपाहिजों को ठीक करने की आड़ में महिलाओं तथा युवतियों को अपने चंगुल में फंसा लेता था।