{"_id":"0e02da446e6e613413fbac2fcfdc0779","slug":"raid-on-bottled-water-factory-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोतल बंद पानी फैक्ट्री पर छापा, 2 फैक्ट्री सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोतल बंद पानी फैक्ट्री पर छापा, 2 फैक्ट्री सील
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Nov 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गनाइजेशन की टीमों ने शुक्रवार को शेर गलियां, सिकंदरपुर (मीरां साहिब) तहसील जम्मू में छापेमारी कर दो फैक्ट्रियों का कामकाज बंद कराया।
विज्ञापन
दोनों फैक्ट्रियों में बोतलबंद पानी और एलोवेरा जूस तैयार किया जा रहा था, लेकिन जांच में दोनों की गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी। एलोवेरा जूस की फैक्ट्री के लाइसेंस की अवधि भी खत्म हो चुकी थी।
विज्ञापन
ड्रग कंट्रोलर नजीर अहमद वानी के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने सैंपल भी लिए। विभागीय टीम ने बोतलबंद पानी की फैक्ट्री में छापेमारी में पाया गया कि यहां नियमों के तहत पानी को बोतल में बंद नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
कंटेनरों में भी साफ-सफाई का बुरा हाल था। इसी तरह एलोवेरा जूस फैक्टरी के लाइसेंस की अवधि 23-1-2012 से लेकर 22-1-2015 तक थी। हालांकि फैक्टरी में काम नहीं हो रहा था।
लेकिन विभागीय टीम ने फैक्टरी की सारी गतिविधियां बंद करा दीं। फैक्ट्री मालिकों ने लाइसेंस के लिए आवेदन भी नहीं दिया था। दोनों की जांच में ड्रग एंड फूड एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा था।
सहायक कंट्रोलर ड्रग जम्मू सुरेंद्र एम टिक्कू के अनुसार दोनों फैक्ट्रियों से घटिया स्तर के उत्पादन की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों में सभी गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। सभी जरूरी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर हेडक्वार्टर जम्मू तारिक मसरूर, संजीव भट्ट, अजीत सिंह आदि शामिल रहे।