{"_id":"5d7696f98ebc3e01740f535c","slug":"punjab-drugs-peddlers-active-in-jammu-after-kashmir-restrictions-police-active-in-grabbing-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बंद से जम्मू में पंजाब के ड्रग्स तस्कर सक्रिय, पुलिस की धरपकड़ तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कश्मीर में बंद से जम्मू में पंजाब के ड्रग्स तस्कर सक्रिय, पुलिस की धरपकड़ तेज
Tue, 10 Sep 2019 12:21 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में पाबंदियों के चलते जम्मू में सक्रिय हुए पंजाब के तस्करों पर पुलिस ने दबिश देते हुए कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। यह तस्कर कश्मीर के बड़े तस्करों से संपर्क न होने पर जम्मू में खेप पहुंचाने में लगे हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर दर्जन भर ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी की है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की छापामारी में आठ से दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, बठिंडी और नगरोटा पुलिस ने नशीले कैप्सूल और हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार पंजाब और जम्मू के तीन दर्जन से अधिक तस्कर ऐसे हैं, जो इस समय शहर में नशे की तस्करी कर रहे हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इन्हीं में से कुछ तस्करों को काबू कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर में पाबंदियां लगाई गई हैं।
ऐसे में बड़े तस्करों का जम्मू और पंजाब में सक्रिय तस्करों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पूर्व में कश्मीर से ही बड़ी सप्लाई की जा रही थी। लेकिन कश्मीर बंद होने से पंजाब के तस्कर सप्लाई देने लगे हैं। इसी की सूचना मिलने पर पुलिस ने विशेष अभियान छेड़कर कुछ तस्करों को दबोचा है। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही इनके नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं।

सिर्फ नगरोटा में ही 8 तस्कर दबोचे
"पुलिस ने सिर्फ नगरोटा सब डिविजन में ही पिछले दो दिन में आठ आरोपियों को दबोच लिया है। इनके पास से 110 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली गई है। हेरोइन तोलने वाली कुछ मशीनें और लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में कुछ और तस्कर भी दबोचे जाएंगे।"- मोहन लाल, एसडीपीओ