फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police personnel thrown from the truck at the toll plaza by animal smugglers

टोल प्लाजा पर पशु तस्करों ने पुलिस कर्मी को ट्रक से फेंका

Sun, 22 Nov 2015 11:05 AM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
police personnel thrown from the truck at the toll plaza by animal smugglers

पशु तस्करों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शनिवार को बड़े पैमाने पर पशु तस्करी की कोशिश की। चार अलग-अलग जगहों पर पशु तस्करों को पकड़ने पर तस्करों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया।

विज्ञापन


इसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। नगरोटा बन टोल प्लाजा पर तलाशी लेने गए एसपीओ को चालक ने ट्रक से नीचे फेंक दिया। बाद में वहां से भागने के चक्कर में ट्रक पलट गया। इसमें दो मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं झज्झर कोटली में अन्य ट्रक रोकने पर चालक ने पुलिस कांस्टेबल को पीट दिया और ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने एक ट्रक को आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इन चारों जगहों से तस्कर फरार हो गए। जम्मू से करीब 100 पुलिस कर्मियों की नफरी को हालात काबू करने के लिए नगरोटा और झज्झर कोटली थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

नाका तोड़कर भागा ट्रक पलटा

police personnel thrown from the truck at the toll plaza by animal smugglers

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से ट्रक (जेके02यू, 8488) को नगरोटा के पास बन टोल प्लाजा पर रोका। यहां एक पुलिस कर्मी ट्रक की तलाशी लेने के लिए ऊपर चढ़ा।

यह देखकर चालक ने ट्रक को दायें बायें घुमाना शुरू कर दिया। इससे एसपीओ राकेश कुमार नीचे गिरा और घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक को लेकर भागा और कुछ ही दूरी पर जाकर ट्रक पलट गया। मौका पाकर चालक और कंडक्टर भाग गए, जबकि इसमें लदे गए दस मवेशियों में से दो की मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक में लदे अन्य मवेशियों को बचाने का काम शुरू किया। तभी वहां स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने गुस्से में आकर ट्रक को आग लगा दी। पशु तस्करों ने कुछ ही देर के बाद पुलिस को फिर चुनौती दी।

झज्झर कोटली के सकेतर में पुलिस ने पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ा, लेकिन ट्रक चालक नाका तोड़कर भाग गया। उसे दोमेल में फिर रोका गया। यहां उसने पुलिस कांस्टेबल इश्तयाक अहमद को पीट दिया और फरार हो गया। डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि सभी घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed