{"_id":"6426bec4effa17db2f6f6bcba2f90d5e","slug":"police-personnel-caught-in-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी बोलेरो गाड़ी में रंगरेलियां मनाता पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मी बोलेरो गाड़ी में रंगरेलियां मनाता पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा पुलिस ने रंगरेलियां मनाते पुलिस कांस्टेबल और एक शादीशुदा महिला को अश्लील अवस्था में पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तहसीलदार के समक्ष पेश किया। कांस्टेबल अखनूर पुलिस स्टेशन में कार्यरत है।
विज्ञापन
पुलिस ने 55/109 के तहत कार्रवाई की है। दोनों ने शराब पी रखी थी। यही नहीं, महिला के साथ उसका बच्चा भी था। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। इसमें पुष्टि हुई कि दोनों ने शराब पी रखी थी। महिला के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि मंगलवार की देर रात नगरोटा के पास सुनसान इलाके में बोलेरो गाड़ी (जेके02एडी, 0400) में संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने जब पास जाकर देखा तो एक महिला और व्यक्ति रंगरेलियां मना रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले जाया गया। पूछताछ में बताया गया कि सुरिंदर कुमार पुलिस कांस्टेबल है और जो अखनूर पुलिस स्टेशन में कार्यरत है। पकड़ी गई महिला के चार बच्चे भी हैं। दोनों से पूछताछ में बताया कि उन्होंने अखनूर में शराब ली और रास्ते में आते वक्त पी।
इसके बाद वह अखनूर से नगरोटा आ गए, ताकि किसी को पता नहीं चल पाए। पुलिस ने जब दोनों का मेडिकल कराया तो इसमें दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। महिला ने अपने किसी रिश्तेदार के घर जाने का बहाना लगाकर कांस्टेबल के साथ आ गई।
पुलिस ने दोनों को अर्धनग्न अवस्था में पाया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ बहशियाना हरकत करने और अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज कर कर बुधवार को सुबह तहसीलदार के सामने पेश किया गया। कांस्टेबल के बारे में पुलिस स्टेशन अखनूर भी सूचना दी गई है।