फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police could not hold rape accused constable

दुष्कर्म आरोपी कांस्टेबल को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Mon, 23 Mar 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 23 Mar 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
Police could not hold rape accused constable

अपहरण कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस कांस्टेबल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसको पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ रहा। अब पुलिस ने कांस्टेबल के उच्च अधिकारियों को लिखित में सौंपने की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के गुलशन ग्राउंड क्वार्टरों में कांस्टेबल ने महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी कांस्टेबल का साथी भी उसके साथ था। पुलिस क्वार्टरों में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस क्वार्टरों में ही पुलिस कर्मी अपहरण कर महिला को लेकर आए और दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर मामला सामने आया। आरोपी कांस्टेबल शकील अहमद मेंढर का रहने वाला है और आर्म्ड पुलिस में तैनात है। उधमपुर में शकील की ड्यूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीनगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ परमजीत सिंह का कहना है कि आर्म्ड पुलिस को लिखित में बोला गया है कि शकील को पुलिस के पास सौंपा जाए। यदि वह नहीं आता तो उसको टर्मिनेट किया जाए। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवा लिया है।

इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को महिला के कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed