जम्मू में पुलिस ने दबोचे इंटर स्टेट ड्रग तस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर स्टेट ड्रग तस्करी के एक बड़े गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया गया है। इनके पास से लाखों रुपये की 200 ग्राम हेरोइन और साढ़े नौ लाख रुपये की पुरानी करंसी बरामद की गई है। पकड़े गए तस्करों में एक पंजाब और बाकी के कश्मीर से हैं।
ये सभी दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार में पंजाब की तरफ जा रहे थे, तभी गंग्याल पुलिस ने नाके के दौरान इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें मामले में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। एसएचओ एजाज वानी के नेतृत्व में पुलिस की तरफ से कुंजवानी के पास सोमवार शाम को नाका लगाया गया था।
जहां पुलिस टीम ने दिल्ली नंबर की कार (डीएल3सीबीएम 5745) को तलाशी के लिए रोका। तभी चालक नाका तोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। इसी बीच मुस्तैदी दिखाकर पुलिस कर्मियों ने कार को रोक लिया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम अमरजीत सिंह बताया। जो पंजाब के लुधियाना शहर के मुकुंदपुर का रहने वाला है।
तलाशी के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
इसकी तलाशी लेने पर पुलिस को 52 ग्राम हेरोइन और 7 लाख 49 हजार कैश मिला। इसी तरह से पुलिस ने कार में बैठे चार अन्य लोगों की अलग-अलग तलाशी ली।
बारामुला के रहने वाले नसीर अहमद से 40 ग्राम हेरोइन, 80 हजार कैश, सईद मंजूर से 40 ग्राम हेरोइन और 50 हजार कैश, रफीक से 20 ग्राम हेरोइन और 50 हजार कैश और शोपियां के रहने वाले मोहम्मद शफी से 42 ग्राम हेरोइन और 20 हजार कैश बरामद किया गया।
एसएचओ का कहना है कि यह लोग कश्मीर से पंजाब की तरफ हेरोइन ले जा रहे थे। काफी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। इंटरनेशनल मार्केट में हेरोइन की कीमत भी 20 लाख रुपये बताई जा रही है। कुल 200 ग्राम हेरोइन और 9. 49 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।