महंगे शौक ने फंसा दिया अपराध के इस दलदल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीपुर पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो महंगे और हाईफाई लाइफ स्टाइल जीने की चाहत में चोर बन बैठे। पढ़े लिखे युवकों वाले इस गिरोह में कुछ इंजीनियर हैं, कुछ स्नातक किए हैं तो कुछ दसवीं और 12वीं पढ़े हैं।
शौक पूरा करने के लिए लोगों के घरों से गहने चुराने की आदत ने इन्हें हवालात पहुंचा दिया। पुलिस ने सबसे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनकी मदद करने वाले कुछ दुकानदारों को भी हिरासत में लिया गया है, इन पर भी मामला दर्ज किया गया है।
जानीपुर इलाके में पिछले कई दिनों से गहनों के चोरी होने की शिकायतें पहुंच रही थी। इसकी जांच करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच में इस गिरोह के लोगों को पकड़ा। 18 नबंवर को लक्कड़ मंडी की रहने वाले राजकुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर से दो सोने की चूड़ियां चोरी हुई हैं, जो 5 तोले की थी।
महंगे शौक ने पहुंचाया दिया हवालात
अगले ही दिन लक्कड़ मंडी में रहने वाले अनिल शर्मा ने भी शिकायत दर्ज करा दी कि उनके घर से सोने के गहने चोरी हुए हैं। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच करने पर पुलिस ने लक्कड़ मंडी में रहने वाले दीपक सूदन को पकड़ा, जो राजोरी के सयोट का रहने वाला है, लेकिन मौजूदा समय मे लक्कड़ मंडी रहता है। पूछताछ करने पर दीपक ने बताया कि उसने ही राजकुमारी के घर अपने दो दोस्तों अक्षय गुप्ता और सन्नी शर्मा के साथ मिलकर चोरी की थी।
इसके बाद उन्होंने सोने के गहनों को सैनिक कालोनी में सुनार की दुकान चलाने वाले सुनार राजपाल सिंह को बेच दिया। यह भी बताया कि अनिल शर्मा के घर पर भी उन्होंने ही चोरी की थी। इसमें इन युवकों ने दो अन्य दोस्तों राहुल गौतम और निहार शर्मा के नाम भी लिए।
इन पांचों ने मिलकर दोनों चोरियों को अंजाम दिया। राहुल और निहार ने बताया कि उन्होंने गहनों को शांतीपुर जानीपुर में सुनार की दुकान चलाने वाले विकास वर्मा को बेचा। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद पांचों युवकों और दोनों सुनारों को हिरासत में लिया है।
चौकानें वाला सामान हुआ बरामद
इनके पास से पुलिस ने 2 सोने के हार, 2 सोने की अंगुठियां, 2 सोने की चैनियां, एक सोने का कड़ा, 4 सोने की चूड़ियां बरामद की है। यह सारे गहने 18 तोला सोने के हैं।
महंगे शौक में करते थे चोरी:
पकड़े गए युवक पढ़े लिखे हैं। इनसे पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि महंगे शौक की चाहत में अपने लाइफ स्टाइल को बड़ा बनाने के लिए वह चोरी करते थे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करना और हाई फाई जिंदगी जीने की चाहत में ऐसा किया। सभी युवक मीडिल क्लास परिवारों से संबंध रखने वाले हैं। महंगे शौक का खर्च पूरा न होने ने इन्हें चोरी करने पर मजबूर कर दिया।
कई और लोग भी शामिल:
एसपी, शिव कुमार चौहान ने बताया कि ऐसे बच्चों के चोर बनने में इनके अभिभावकों का भी दौष है। बच्चे घरों में जब महंगे फोन और हर रोज नए सूट बूट में जाएं तो अभिभावकों को पूछना चाहिए कि उनके पास इसे खरीदने के लिए पैसे कहां से आएं। यहीं लापरवाही युवाओं और बच्चों का भविष्य खराब कर रही है। पकड़े गए युवक पढ़े लिखे हैं, लेकिन महंगे शौक ने चोर बना दिया। इनके साथ कुछ अन्य युवक भी शामिल हैं, इनकी भी तलाश की जा रही है।
टीम ने किया भंडाफोड़:
एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने जानीपुर के एसएचओ, मंजूर कोहली, एसआई अरूण शर्मा, हेड कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन, पूर्ण सिंह, मोहम्मद सदीक और इयाज अहमद की टीम गठित की थी। जिसने इस चोर गिरोह को पकड़ा है।