फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police arrested Three heroin smuggler in udhampur jammu

जम्मूः पुलिस के हत्थे चढ़े तीन हेरोइन तस्कर, पिता-पुत्र की काली करतूत आई सामने

Mon, 12 Aug 2019 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
police arrested Three heroin smuggler in udhampur jammu
सांकेतिक तस्वीर
उधमपुर शहर के संगूर चौक इलाके से पुलिस ने बाड़या में रहने वाले तीन बड़े हेरोइन (चिट्टा) के तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। तीनों तस्करों से पुलिस ने करीब 284 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत लाखों में है। पकड़े गए तस्करों में दो बाप-बेटे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस की टीम ने संगूर चौक इलाके में एक्सयूवी कार नंबर जेके14सी-8361 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने कार के अंदर से करीब 284 ग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस समय कार में सवार सुरेंद्र सिंह उर्फ गोगु फौजी, उसके बेटे इमराज सिंह उर्फ टाईगर और रंदीप सिंह सभी निवासी बाड़या को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सुरेंद्र सिंह के पास से 255 ग्राम, इमराज सिंह के पास से 25 ग्राम और रंदीप सिंह के पास से चार ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीनों से करीब 284 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। कई वर्षों के बाद पुलिस को शहर के अंदर किसी बड़े तस्कर को पकड़नें कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर नंबर 383/19 अंडर सेक्शन 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed