{"_id":"583c7beb4f1c1be665de50f0","slug":"police-arrested-9-people-in-sambha-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नें 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नें 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नौ जुआरियों को हिरासत में लिया
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा में जिला पुलिस ने नौ जुआरियों को हिरासत में लिया है। ये सभी एक वीरान जगह पर मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 34 वाहन भी बरामद किए हैं।विजयपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार की बीती रात को थाना प्रभारी सूरज पठानिया को एक पुख्ता सूचना मिली थी कि सलमेरी ठंडी खुई क्षेत्र में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने टीम के साथ उक्त क्षेत्र में दबिश दी और नौ जुआरियों को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में मुकेश कुमार निवासी बहादुर खान बिश्नाह, सुरेंद्र कुमार निवासी उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी विशाल नगर तालाब तिल्लो जम्मू, अमजद राही निवासी बल्ले दा बाग अखनूर, संजय कुमार निवासी डिगियाना, शालू कुमार निवासी डिगियाना, सतीश कुमार निवासी टिडे खुर्द बिश्नाह, विजय कुमार निवासी सेक्टर चार त्रिकुटा नगर जम्मू, संजय सिंह निवासी सिद्दड़ा आरएस पुुरा, जोगराज निवासी बाल्मीकि गली गांधी नगर जम्मू शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से 34 वाहन भी जब्त किए हैं। इनमें पांच कारें शामिल हैं। विजयपुर पुलिस ने 13 गैंबलर एक्ट एंड 2/3 प्रीबेशियन आफ क्यूरिलिटी एनीमल्स स्टैंड के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी हवालात में हैं।
विज्ञापन