{"_id":"58b16cf34f1c1bb00db23384","slug":"people-got-safe-after-hits-of-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सड़क हादसा, बाल बाल बचे चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में सड़क हादसा, बाल बाल बचे चालक
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 25 Feb 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू शहर के छन्नी हिम्मत इलाके में जाम के बीच तीन कारें टकरा गईं। कारों के टकराने से चालक समेत अन्य सवारों को मामूली चोटें आई हैं। तीनों कारों के शीशे टूट गए हैं। पुलिस के अनुसार कारें लाइन में आ रही थीं। रफ्तार काफी थी।
विज्ञापन
आगे जाम लगने की वजह से एक कार चालक ने ब्रेक लगा दी तो उसके पीछे अन्य कार टकरा गई। इसके पीछे एक और कार उससे भिड़ गई। टकराने के बाद कारें घूम गईं और फिर से आपस में टकराईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन