{"_id":"58ff281b4f1c1be617c0bfae","slug":"pdp-leader-shot-dead-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में गोली मारकर पीडीपी नेता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलवामा में गोली मारकर पीडीपी नेता की हत्या
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 25 Apr 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों ने मारी गोली
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर पीडीपी नेता की हत्या कर दी। किसी भी आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन आतंकियों का पता नहीं चल सका। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलिस को हत्यारों की पहचान करने और उनकी हत्या के पीछे के इरादों का खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीडीपी के जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी डार पर आतंकियों ने पिंगलेना इलाके में सोमवार की दोपहर गोलियां बरसाईं। आतंकियों ने करीब से एके-47 से तीन गोलियां मारीं। इनमें से दो गोली सीने में तथा एक कंधे पर लगी। गोली मारने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल डार को एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डार पेशे से वकील थे। डार की हत्या पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अफसोस जताते हुए कहा है कि ऐसे निर्दोष लोगों की हत्याएं हमें हिंसा के चक्र की दुखद वास्तविकता की याद दिलाती हैं, जो हमारे समाज को अंधेरे में धकेल रहा है। राज्य के वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू, ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान, सहकारिता राज्य मंत्री मीर जहूर ने भी निंदा की है।
विज्ञापन