{"_id":"9548c51e529d2ac88a78b72f387a3c03","slug":"one-dies-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Oct 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांबा जिले के सपवाल में दो सप्ताह पहले एक हमले में महिला जख्मी हो गई थी। इलाज के लिए उसे जीएमसी अस्पताल में लाया गया था। सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका शांति देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दो सप्ताह पहले सपवाल इलाके में एक घर में देर रात को कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला करके एक महिला की हत्या कर दी, जबकि घर में मौजूद शांति देवी ने जब बचाने का प्रयास किया था, तो हमलावरों ने उसे भी तेजधार हथियार से जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
जख्मी महिला को पहले सांबा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। सोमवार को महिला की जीएमसी में मौत हो गई।
विज्ञापन