{"_id":"589756414f1c1bc64fe827ca","slug":"old-women-found-dead-in-samba","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मृत मिली वृद्ध महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में मृत मिली वृद्ध महिला
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालत में मौत
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के सांबा के वार्ड 11, तहसील कार्यालय के निकट एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पड़ोसियों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कसबा के तहसील कार्यालय के निकट बुजुर्ग महिला कैलाशो देवी पत्नी लब्बू राम अपने मकान में अकेली रह रही थी। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने देखा कि वह जमीन पर गिरी पड़ी थी।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। बताया गया है वृद्धा के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन