फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   old man died in accident, five injured

सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, पांच जख्मी

Sun, 25 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Sun, 25 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
old man died in accident, five injured

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रविवार को दो सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सप्लाई मोड़ पर बाइक पर सवार होकर सुनील कुमार निवासी शेरवड़ा कटड़ा अपने एक बुजुर्ग रिश्तेदार महेंद्र के साथ कटड़ा जा रहा था।

विज्ञापन


अचानक पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और वह मौके से ट्रक फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार महेंद्र और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद महेंद्र ने दम तोड़ दिया। सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक को जब्त करके अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जम्मू से उधमपुर आ रही एक कार मंथल के नजदीक बेकाबू होकर फैराफिट पर जा चढ़ी फिर हवा में उछल कर सड़क पर पलट गई।

इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें बुजुर्ग दंपति और दो युवक शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना बस को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ।

यह हादसा रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे के करीब हुआ। कार में सवार सभी लोग उधमपुर किसी काम से आ रहे थे। मोड़ होने के कारण अचानक कार का एक टायर साथ की फैराफिट पर चढ़ा और हवा में उछल गई।


दो-तीन पलटे खाने के बाद कार सड़क किनारे रुक गई। कार की अगली सीट पर सवार ड्राइवर और बुजुर्ग ने सीट बेल्ट पहन रखी थी। बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई।

पीछे की सीट में बुजुर्ग महिला सवार थी। इस महिला की बाईं बाजू और टांग में फ्रैक्चर हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अन्य गाड़ी में टिकरी के सब सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। टिकरी पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

मामले की छानबीन जारी है। एसएचओ रैंबल ओपी चिब के अनुसार इस मामले में घायलों के उपचार और बयानों के बाद मामला दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed